dil meraa chattan nahin hai | दिल मेरा चट्टान नहीं है,

  - Divya 'Kumar Sahab'

दिल मेरा चट्टान नहीं है,
इतना भी नादान नहीं है

खोकर तुझको खोने का डर,
ये सहना आसान नहीं है,

जिस्म जहाँ सच में जलते हैं,
देख ज़रा, शमशान नहीं है,

सारे मालिक बन बैठे हैं,
बस कोई इंसान नहीं है,

ये हँसते जो दिखते हैं सब,
सच में वो मुस्कान नहीं है,

चाहूँ कितना सच में तुझको,
इस से तू अंजान नहीं है,

तुझ बिन अंतर बस इतना है,
जीवन है पर जान नहीं है

  - Divya 'Kumar Sahab'

Mahatma Gandhi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Divya 'Kumar Sahab'

As you were reading Shayari by Divya 'Kumar Sahab'

Similar Writers

our suggestion based on Divya 'Kumar Sahab'

Similar Moods

As you were reading Mahatma Gandhi Shayari Shayari