mohabbat men musalsal gham milenge | मोहब्बत में मुसलसल ग़म मिलेंगे

  - Manoj Devdutt

मोहब्बत में मुसलसल ग़म मिलेंगे
नहीं जब भी मुकम्मल हम मिलेंगे

हमारे बीच में है अब बहुत शहर
वजह ये है कि अब हम कम मिलेंगे

ख़ुशी होगी हमें मिलते हुए पर
ये सच है आँख लेकर नम मिलेंगे

बिछड़कर जा रही हो मुझ सेे जो तुम
कि रम में डूबे बस फिर हम मिलेंगे

नहीं मिलती मोहब्बत अब जिन्हें वो
मेरे जैसे ही तो अरकम मिलेंगे

  - Manoj Devdutt

Sach Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Manoj Devdutt

As you were reading Shayari by Manoj Devdutt

Similar Writers

our suggestion based on Manoj Devdutt

Similar Moods

As you were reading Sach Shayari Shayari