jo main dikha raha hooñ tum bas vo KHvaab dekho | जो मैं दिखा रहा हूँ तुम बस वो ख़्वाब देखो

  - Amaan mirza

जो मैं दिखा रहा हूँ तुम बस वो ख़्वाब देखो
आँखों से मेरी बहता है कितना आब देखो

धंधा गुनाहगारों की पैरवी का लेकिन
जाने क्यूँँ माँगता रहता है सवाब देखो

मैंने तो फेंक दी नेकी रायगानी में दोस्त
हर कोई माँगता है मुझ सेे हिसाब देखो

उसका न हो सका मैं मेरा न हो सका तू
कितनी है यार मेरी क़िस्मत ख़राब देखो

मुझ सेे यूँँ भी नहीं करता है सवाल कोई
मिर्ज़ा किसी को देता ही नइ जवाब देखो

  - Amaan mirza

Charity Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Amaan mirza

As you were reading Shayari by Amaan mirza

Similar Writers

our suggestion based on Amaan mirza

Similar Moods

As you were reading Charity Shayari Shayari