मुझ को मालूम न थे प्यास के मानी पहले

चल के आता था मेरे पास में पानी पहले

अब तो बच्चों को भी देखो तो जवाँ लगते हैं
बा'द एक उम्र के आती थी जवानी पहले

कूचा-ए-यार से सेहरा में चले आए हैं
हम को आती न थी ये नक़्ल मकानी पहले

अब ये आलम के अदालत में चले जाते हैं
बाँटी जाती थी विरासत भी ज़बानी पहले

— Mujtaba Shahroz

More by Mujtaba Shahroz

Other ghazal from the same pen

See all from Mujtaba Shahroz →

Jawani Shayari

Shers of jawani.

All Jawani Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling