musafir hooñ thikaana chahta hooñ | मुसाफ़िर हूँ, ठिकाना चाहता हूँ

  - Neeraj Naveed

मुसाफ़िर हूँ, ठिकाना चाहता हूँ
दिलों में आशियाना चाहता हूँ

मैं जुगनू ही सही, ऐ चाँद तारो!
अँधेरे को मिटाना चाहता हूँ

मिलेगा जो मुक़द्दर में है, पर मैं
मुक़द्दर आज़माना चाहता हूँ

ग़ज़ल लिक्खी है इक तेरे लिए, सो
तुझे मिलकर सुनाना चाहता हूँ

उदासी से बहुत उकता गया मन
मैं खुलकर मुस्कुराना चाहता हूँ

तुम्हारी याद तो जीने न देगी
मैं तुमको भूल जाना चाहता हूँ

  - Neeraj Naveed

Eid Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Neeraj Naveed

As you were reading Shayari by Neeraj Naveed

Similar Writers

our suggestion based on Neeraj Naveed

Similar Moods

As you were reading Eid Shayari Shayari