क्यूँँ आज है दुरुस्त लड़ाई पता करो
क्यूँँ फूल की दुकान हटाई पता करो
ये पाँव मय-कदे कि तरफ़ बढ़ नहीं रहे
किसने मिरी शराब छुड़ाई पता करो
ऐसी अगन मची कि मिरे ख़्वाब जल गए
कैसे हवा ने आग लगाई पता करो
इक गांव के हकीम ये कह कह के मर गए
कुछ इश्क़ का इलाज दवाई पता करो
मैं भी सदीक़ शाइरों के बीच में रहा
मेरी भी आदतें या बुराई पता करो
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Nikhil Tiwari 'Nazeel'
our suggestion based on Nikhil Tiwari 'Nazeel'
As you were reading Valentine Shayari Shayari