roz jeete jee naya dozakh banaate ja rahe hain | रोज़ जीते जी नया दोज़ख़ बनाते जा रहे हैं

  - Nikhil Tiwari 'Nazeel'

रोज़ जीते जी नया दोज़ख़ बनाते जा रहे हैं
साहिब-ए-नज़राँ अभी जैसा बताते जा रहे हैं

गूँजती है चीख़ शजरों की हमारे कान में अब
सच कहूँ सय्याद ही जंगल जलाते जा रहे हैं

ज़िंदगी का वो तमाशा देखना था हाँ मुझे पर
आप तो पहले से ही पर्दा उठाते जा रहे हैं

साथ चलकर भीड़ में हर एक चहरा देख कर क्यूँँ
दोस्त ही मुझ को मिरे दुश्मन गिनाते जा रहे हैं

मुस्कराते हैं मुसीबत में सभी तो क्या ग़लत गर
इस बहाने लोग अपने डर छुपाते जा रहे हैं

  - Nikhil Tiwari 'Nazeel'

DP Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Nikhil Tiwari 'Nazeel'

As you were reading Shayari by Nikhil Tiwari 'Nazeel'

Similar Writers

our suggestion based on Nikhil Tiwari 'Nazeel'

Similar Moods

As you were reading DP Shayari Shayari