ye teri aankh aaina bane to bhi ghazab hai | ये तेरी आँख आईना बने तो भी ग़ज़ब है

  - Nikhil Tiwari 'Nazeel'

ये तेरी आँख आईना बने तो भी ग़ज़ब है
मिरा हर अक्स झूठा सच लगे तो भी ग़ज़ब है

कि जब से पाँव रक्खे हैं मिरे आँगन में तू ने
गुलों से ये मकाँ हर दिन सजे तो भी ग़ज़ब है

समुंदर अब मिरे आगे झुका तो मान लूँगा
वगरना आग से पानी जले तो भी ग़ज़ब है

हमारे बीच लगभग साठ ग़ज़ का फ़ासला है
यहाँ से दो क़दम चलते चले तो भी ग़ज़ब है

भले ख़ामोश रह ले आज ग़ुस्से में मगर तू
इशारे से ख़ुदा हाफ़िज़ कहे तो भी ग़ज़ब है

  - Nikhil Tiwari 'Nazeel'

Mahatma Gandhi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Nikhil Tiwari 'Nazeel'

As you were reading Shayari by Nikhil Tiwari 'Nazeel'

Similar Writers

our suggestion based on Nikhil Tiwari 'Nazeel'

Similar Moods

As you were reading Mahatma Gandhi Shayari Shayari