uski bastii men insaan aa.e hue the main kya baat karta | उसकी बस्ती में इंसान आए हुए थे मैं क्या बात करता

  - Praveen Sharma SHAJAR

उसकी बस्ती में इंसान आए हुए थे मैं क्या बात करता
उसने होठों पे ताले लगाए हुए थे मैं क्या बात करता

मैंने कोशिश बहुत की बहुत बरग़लाया मगर कुछ न बोली
उसने दुख सारे दिल में छुपाए हुए थे मैं क्या बात करता

वो अकेली जो मिलती तो लड़ता झगड़ता शिकायत भी होती
उसकी शादी थी मेहमान आए हुए थे मैं क्या बात करता

  - Praveen Sharma SHAJAR

Dard Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Praveen Sharma SHAJAR

As you were reading Shayari by Praveen Sharma SHAJAR

Similar Writers

our suggestion based on Praveen Sharma SHAJAR

Similar Moods

As you were reading Dard Shayari Shayari