हर राह पर चलता हुआ हर कारवाँ आज़ाद है

अब ये ज़मीं आज़ाद है अब आसमाँ आज़ाद है

ख़ातिर वतन के मिट गईं लाखों-करोड़ों हस्तियाँ
जा कर कहीं फिर आज ये हिन्दोस्ताँ आज़ाद है

हैं सरहदों पर सैकड़ों वीरों ने दी क़ुर्बानियाँ
देखो तभी ये आज अपना आशियाँ आज़ाद है

— Prashant Prakhar

More by Prashant Prakhar

Other ghazal from the same pen

See all from Prashant Prakhar →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling