बस मेरे यार ख़्वाब में आ जाए वो लड़की

मिलने चाहे हिजाब में आ जाए वो लड़की

लिखता हूँ ख़त ज़ेहन में आता है चेहरा उस का
लिख दूँ मैं गर किताब में आ जाए वो लड़की

यार लगेंगे जलने मुझ से गुलाब सी दिखती
मुफ़लिस के गर हिसाब में आ जाए वो लड़की

कर दूँगा विद्रोह मुहब्बत के हक में मैं भी
पंकज गर इंक़लाब में आ जाए वो लड़की

— Pankaj murenvi

More by Pankaj murenvi

Other ghazal from the same pen

See all from Pankaj murenvi →

Kitaaben Shayari

Shers of kitaaben.

All Kitaaben Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling