इश्क़ मिटाने की कोशिश करता हूँ
उस को भुलाने की कोशिश करता हूँ
अब उस से सिर्फ़ दर्द का नाता है
दर्द बढाने की कोशिश करता हूँ
आती हैं मौत बनके उस की यादें
जान बचाने की कोशिश करता हूँ
लोगों से थक के दरख़्तों को अब मैं
हाल सुनाने की कोशिश करता हूँ
अक्स पे अपने मैं मारता हूँ पत्थर
क़ैस बनाने की कोशिश करता हूँ
— Chetan Verma















