आप की इल्तिफ़ात है साक़ी

रक़्स में जो हयात है साक़ी

तू तरन्नुम में गाए मेरी ग़ज़ल
मैं कहूँ क्या ही बात है साक़ी

इतनी तो दे कि होश आ जाए
तेरा दिल तो फ़ुरात है साक़ी

साग़र-ए-मय नहीं है हाथों में
हाथ में काइनात है साक़ी

छोड़ कर तेरे मय-कदे को बस
हर जगह ज़ात-पात है साक़ी

मुस्कुरा के तू गर पिलाए तो
एक क़तरा फ़ुरात है साक़ी

पीने का अज्र मिल ही जाएगा
एक तौबा की बात है साक़ी

— Parvez Zaami

More by Parvez Zaami

Other ghazal from the same pen

See all from Parvez Zaami →

Baaten Shayari Collection

Shers of baaten shayari collection.

All Baaten Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling