main hi roothoon ya to roothe khuda mujhse | मैं ही रूठूँ या तो रूठे ख़ुदा मुझ सेे

  - Prashant Sitapuri

मैं ही रूठूँ या तो रूठे ख़ुदा मुझ सेे
यही अब जान आती है सदा मुझ सेे

तेरी चाहत तेरी आदत मुहब्बत भी
ये सब यानी ग़लत ही तो हुआ मुझ सेे

जो होता है यहाँ अच्छा ही होता है
ये अच्छा भी हुए हो तुम जुदा मुझ सेे

तुम्हें कुछ दे नहीं सकता मगर फिर भी
फ़कीरी में निकलती है दु'आ मुझ सेे

कुल्हाड़ी पेड़ पर जैसे रखी मैंने
सदा आई, हुयी है क्या ख़ता मुझ सेे

बिना मेरे मरोगे एक दिन तुम सब
बड़ी आवाज़ में बोली हवा मुझ सेे

  - Prashant Sitapuri

Mohabbat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Prashant Sitapuri

As you were reading Shayari by Prashant Sitapuri

Similar Writers

our suggestion based on Prashant Sitapuri

Similar Moods

As you were reading Mohabbat Shayari Shayari