मिला है जो भी उस सेे और अच्छा मिल गया होता
मुझे उस वक़्त गर तेरा वसीला मिल गया होता
यही ग़लती रही झगड़े का कोई हल नहीं ढूँढ़ा
अगर हम ढूँढ़ते तो कोई रस्ता मिल गया होता
मुझे वैसे तो कोई इश्तिहा तुम से नहीं है पर
तुम्हारे साथ में जीने का ज़रिया मिल गया होता
सभी को छूट थी नंबर में सब के सब बने अफ़सर
मैं लड़का तेज़ था मुझ को भी मौक़ा' मिल गया होता
चलो माना तुम्हें मिलने की फ़ुर्सत ही नहीं थी पर
कभी धोखे से जाँ नंबर ही मेरा मिल गया होता
मुझे उतना तो मिलना चाहिए जितना मुनासिब है
ये मैं ने कब कहा मुझ को ज़ियादा मिल गया होता
— Prashant Sitapuri















