मोहब्बत है? चलो हम भाग चलते हैं

इजाज़त है? चलो हम भाग चलते हैं

यहाँ पे इश्क़ करने की सज़ा तय है
नसीहत है, चलो हम भाग चलते हैं

कहीं पर बन रही है इश्क़ की बस्ती
बशारत है, चलो हम भाग चलते हैं

कहो तो चाँद पर अपना बना दे घर?
अक़ीदत है? चलो हम भाग चलते हैं

अकेले हम, अकेले तुम, हमें अब तो
ज़रूरत है,चलो हम भाग चलते हैं

— Priyanshu Tiwari

More by Priyanshu Tiwari

Other ghazal from the same pen

See all from Priyanshu Tiwari →

I Love You Shayari

Shers of i love you.

All I Love You Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling