मेरे किरदार पे कुछ शख़्स अब सवाल करते हैं

कुछ सामने मिरे कुछ पीठ पीछे बवाल करते हैं

पहले जो कहा करते थे मैं लड़का कमाल हूँ
आशुफ़्ता मुझे देख अब वो ही कमाल करते हैं

देता नहीं है आसरा अब कोई भी यहाँ पर
जीने लगूँ सुकून से तो फिर क्यूँ धमाल करते हैं

आब-ए-चश्म निकले मगर पोंछे नहीं किसी ने
मुकम्मल अंजाम पे फिर क्यूँ मलाल करते हैं

आफात मिरा ये कि दुश्मन भी मेरे अपने
अपनों को भला फिर क्यूँ इतना हलाल करते हैं

— Puneet mishra

More by Puneet mishra

Other ghazal from the same pen

See all from Puneet mishra →

Dushman Shayari

Shers of dushman.

All Dushman Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling