हर एक हाथ तराज़ू दिखाई देता है

उसे तो फूल भी चाकू दिखाई देता है

फँसे हुए नहीं हैं हम धँसे हुए हैं यार
तुझे निकलने का पहलू दिखाई देता है

तेरे बदलने ने इक बात साफ़ कर दी है
नज़र का धोखा ही जादू दिखाई देता है

मेरे क़रीब आ तू देख मुझ को सामने से
मैं तुझ को दिखता हूँ या तू दिखाई देता है

ज़मीन वालों की बुनियाद इस से रौशन है
तुम्हें जो छोटा सा जुगनू दिखाई देता है

— Rahul Gurjar

More by Rahul Gurjar

Other ghazal from the same pen

See all from Rahul Gurjar →

Dosti Shayari Collection

Shers of dosti shayari collection.

All Dosti Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling