mushkil uskaa darshan hai ab | मुश्किल उसका दर्शन है अब

  - Kaviraj " Madhukar"

मुश्किल उसका दर्शन है अब
सो फीका सा जीवन है अब

उसकी ख़ातिर ये दिल तो क्या
इस दिल की हर धड़कन है अब

वो भी मुझको चाहे यारो
शायद उसका भी मन है अब

जो अच्छा आशिक था मेरा
वो ही अच्छा दुश्मन है अब

सब कुछ पाकर देखा हमने
तुझको पाने का मन है अब

  - Kaviraj " Madhukar"

Intiqam Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Kaviraj " Madhukar"

As you were reading Shayari by Kaviraj " Madhukar"

Similar Writers

our suggestion based on Kaviraj " Madhukar"

Similar Moods

As you were reading Intiqam Shayari Shayari