"तुम सेे प्यार हम को हो चुका है"

हमारा दिल तुम्हीं में खो चुका है
कि तुम से प्यार हम को हो चुका है
न है मालूम दिल को क्या हुआ है
तुम्हारी सोच में डूबा हुआ है
तुम्हें ही याद करता जा रहा है
तुम्हें ही ख़्वाब में भी पा रहा है
जहाँ देखूँ तुम्हें तुम तो वही हो
तुम्हीं तुम बस मुझे अब दिख रही हो
तुम्हारे इश्क़ में जबसे पडा़ हूँ
नहीं मालूम क्या से क्या हुआ हूँ
तुम्हीं मंजिल तुम्हीं हो रास्ता अब
तुम्हीं से हो गया है वास्ता अब
तुम्हारे बिन नहीं कुछ भी यहाँ मैं
तुम्हारे साथ हूँ सारा जहाँ मैं
तुम्हें अपना ख़ुदा भी मानता हूँ
तुम्हें अपना पता भी मानता हूँ
हमारा दिल ख़ुशी से खिल गया है
कि जबसे तुम मिले सब मिल गया है

— Kaviraj " Madhukar"

More by Kaviraj " Madhukar"

Other nazm from the same pen

See all from Kaviraj " Madhukar" →

Ishq Shayari Collection

Shers of ishq shayari collection.

All Ishq Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling