" करेंगे बस तुम्हें ही प्यार हम तो "
तुम्हीं पे जान हम मरते रहेगें
तुम्हीं से बात बस करते रहेगें
रखेगें हम तुम्हें अपना बना कर
हक़ीक़त याकि फिर सपना बना कर
कभी भी हम न होंगे दूर तुम से
करेंगे प्यार भी भरपूर तुम से
तुम्हारा नाम ही ये दिल पुकारे
कि रहना साथ तुम हर पल हमारे
हमारी आशिक़ी तुम बन चुकी हो
हमारी बन्दगी तुम बन चुकी हो
तुम्हीं में हर ख़ुशी अब दिख रही है
तुम्हीं में ज़िन्दगी अब दिख रही है
तुम्हीं पे मर मिटे हैं यार हम तो
करेंगे बस तुम्हें ही प्यार हम तो
— Kaviraj " Madhukar"















