yahaañ pe dard dil men ho raha hai | यहाँ पे दर्द दिल में हो रहा है

  - Raunak Karn

यहाँ पे दर्द दिल में हो रहा है
वहाँ तो चैन से वो सो रहा है

रखा तो था बहुत ज़्यादा बचा कर
मगर फिर भी मेरा ग़म खो रहा है

पता तो थी नहीं ये बात आख़िर
मिरा तो यार दुश्मन हो रहा है

सभी से जो यहाँ अच्छा रहा है
वही बर्बाद अब क्यूँ हो रहा है

पता है बात आएगा नहीं वो
मगर दिल आस यूँँ ही बो रहा है

  - Raunak Karn

Dushmani Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Raunak Karn

As you were reading Shayari by Raunak Karn

Similar Writers

our suggestion based on Raunak Karn

Similar Moods

As you were reading Dushmani Shayari Shayari