aangan ka har phool tumheen se gussa hai | आँगन का हर फूल तुम्हीं से ग़ुस्सा है

  - Rohit tewatia 'Ishq'

आँगन का हर फूल तुम्हीं से ग़ुस्सा है
कहते तुमने ध्यान सभी का खेंचा है

बेशक उनका ये इल्ज़ाम सही भी है
करता जादू जान तुम्हारा चेहरा है

मेरी मंज़िल कितनी प्यारी देखो तो
हर रस्ता तुमपर ही आके रुकता है

आशिक़ बन बैठे हो अब तो रुक जाओ
आगे क्या जाओगे आगे रस्ता है?

मैंने बचपन से ही प्यार दिया सबको
जाने कब काटूँगा मैं जो बोया है

जिसने बिछड़न पे भी ग़ज़लें कह डाली
सोचो मिलने पर क्या क्या कर सकता है

मैंने तन्हा इतनी रातें काटी हैं
अब तो तन्हाई में मेरा जलवा है

  - Rohit tewatia 'Ishq'

Narazgi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Rohit tewatia 'Ishq'

As you were reading Shayari by Rohit tewatia 'Ishq'

Similar Writers

our suggestion based on Rohit tewatia 'Ishq'

Similar Moods

As you were reading Narazgi Shayari Shayari