jo kah rahe the vafaa karenge | जो कह रहे थे वफ़ा करेंगे

  - Rohit tewatia 'Ishq'

जो कह रहे थे वफ़ा करेंगे
मिले तो उन सेे गिला करेंगे

ये लोग हमको तो मार भी दें
दिलों को कैसे जुदा करेंगे

बग़ैर तेरे अगर जिए भी
हम ऐसे जी कर भी क्या करेंगे

ये जो मुहब्बत है ना नशा है
सो हम नशे में रहा करेंगे

तुम्हारी आँखें पढ़ी हैं हमने
इन्ही पे ग़ज़लें कहा करेंगे

किसी बहाने से बच गये तो
ये 'इश्क़ फिर हो दुआ करेंगे

  - Rohit tewatia 'Ishq'

Mohabbat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Rohit tewatia 'Ishq'

As you were reading Shayari by Rohit tewatia 'Ishq'

Similar Writers

our suggestion based on Rohit tewatia 'Ishq'

Similar Moods

As you were reading Mohabbat Shayari Shayari