aah-o-fughaan ki usne kaha aap kaun hain | आह-ओ-फ़ुग़ाँ की उसने कहा आप कौन हैं

  - Shajar Abbas

आह-ओ-फ़ुग़ाँ की उसने कहा आप कौन हैं
देते हैं बे रिदा को रिदा आप कौन हैं

दुश्मन को दे रहे हैं दुआ आप कौन हैं
हमको बताएँ बहर-ए-ख़ुदा आप कौन हैं

जब हमसे ये सवाल हुआ आप कौन हैं
हम हैं शजर ये हमने कहा आप कौन हैं

मुँह नोच लेंगे आप का अल्लाह की क़सम
फिर से जो ये सवाल किया आप कौन हैं

जब आइने के सामने जाकर खड़ा हुआ
इक अक्स ने सवाल किया आप कौन हैं

वो दिल-नशीं हमारे हैं हम उनके दिल-नशीं
अब आप ये बताएँ ज़रा आप कौन हैं

अपने लहू से हमने जलाया है ये दिया
गुल कर रहे हैं क्यूँ ये दिया आप कौन हैं

हम क्या जवाब देंगे भला इस सवाल का
गर ये किसी ने पूछ लिया आप कौन हैं

वाइज़ ने हमको देख के मस्जिद में दी सदा
आए हैं क्यूँ यहाँ पे भला आप कौन हैं

हैरत से सब शजर की तरफ़ देखने लगे
महफ़िल में जब ये उसने पढ़ा आप कौन हैं

  - Shajar Abbas

Jashn Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Jashn Shayari Shayari