deta hooñ jaao aaj main dil se dua tumhein | देता हूँ जाओ आज मैं दिल से दुआ तुम्हें

  - Shajar Abbas

देता हूँ जाओ आज मैं दिल से दुआ तुम्हें
ता 'उम्र बे-वफ़ाई मिले बे-वफ़ा तुम्हें

पूछा था उसने मुझसे किसे चाहते हो तुम
मैंने ये मुस्कुरा के जवाबन कहा तुम्हें

हर इक मिनट में देखो बहत्तर दफ़ा समन
देती है मेरे क़ल्ब की धड़कन सदा तुम्हें

ख़ुशियाँ हों सारी ज़ेर-ए-क़दम इस जहान की
महफूज़ रक्खे रंज-ओ-अलम से ख़ुदा तुम्हें

दश्त-ए-जुनूँ में आन के ये क़ैस ने कहा
बे-जुर्म के मिली है शजर ये सज़ा तुम्हें

  - Shajar Abbas

Gunaah Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Gunaah Shayari Shayari