dil-e-naadaañ himaqat kar raha hai | दिल-ए-नादाँ हिमाक़त कर रहा है

  - Shajar Abbas

दिल-ए-नादाँ हिमाक़त कर रहा है
ये फिर तुझसे मोहब्बत कर रहा है

मेरा ये हाल है ग़म में तुम्हारे
जो देखे है वो हैरत कर रहा है

मुनाफिक़ मल रहे हैं हाथ अपने
कोई बन्दा इबादत कर रहा है

चराग़-ए-हक़ न गुल होगा सितम से
ख़ुदा इसकी हिफाज़त कर रहा है

मोहब्बत में शजर सा शाहज़ादा
क़बीले से बग़ावत कर रहा है

  - Shajar Abbas

Ghayal Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Ghayal Shayari Shayari