dil shaad the dil shaad hain dil shaad rahenge | दिल शाद थे दिल शाद हैं दिल शाद रहेंगे

  - Shajar Abbas

दिल शाद थे दिल शाद हैं दिल शाद रहेंगे
हम याद थे हम याद हैं हम याद रहेंगे

दिल में ये मकाँ इश्क़-ओ-मोहब्बत के हमेशा
आबाद थे आबाद हैं आबाद रहेंगे

हाकिम को बता दो ये ख़यालात हमारे
आज़ाद थे आज़ाद हैं आज़ाद रहेंगे

मीसम ने कहा दार से ये दुश्मन-ए-हैदर
बर्बाद थे बर्बाद हैं बर्बाद रहेंगे

ता-हश्र शजर याद रहे मीर ग़ज़ल के
उस्ताद थे उस्ताद हैं उस्ताद रहेंगे

  - Shajar Abbas

I Miss you Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading I Miss you Shayari Shayari