haan pehli mohabbat ka hai unwaan bareli | हाँ पहली मोहब्बत का है उनवान बरेली

  - Shajar Abbas

हाँ पहली मोहब्बत का है उनवान बरेली
है लख़्त-ए-जिगर जान-ए-जिगर जान बरेली

दी इज्ज़त-ओ-शोहरत दी मुझे पहली मोहब्बत
हैं मुझ पे तेरे किस क़दर एहसान बरेली

क्या बात न जाने हैं तेरी ख़ाक के अंदर
पाते हैं यहाँ चैन परेशान बरेली

आबाद रखूंगा मैं इसे यादों से तेरी
दिल होने ना दूँगा कभी वीरान बरेली

जो ख़ुद से ज़्यादा है शजर के लिए मेहरम
है तुझ
में मकीं प्यारा वो इंसान बरेली

  - Shajar Abbas

Dil Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Dil Shayari Shayari