hai tumko mujhse mohabbat to phir jataao tum | है तुमको मुझसे मोहब्बत तो फिर जताओ तुम

  - Shajar Abbas

है तुमको मुझसे मोहब्बत तो फिर जताओ तुम
मैं तुमसे रूठा हुआ हूँ मुझे मनाओ तुम

हमेशा कूचा-ए-दिल में मकीं रहोगी मेरे
ये बात सोच रही हो तो भूल जाओ तुम

गंँवा दिया है हमें तुमने अपनी गलती से
हमारी याद में अब आँसू मत बहाओ तुम

मैं तुमको अच्छी तरह जानता हूँ कैसी हो
सो मेरे सामने मत झूठी क़स
में खाओ तुम

पकड़ के वो मेरे दामन को कह रही थी शजर
ख़ुदारा छोड़ के तन्हा मुझे न जाओ तुम

  - Shajar Abbas

I love you Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading I love you Shayari Shayari