is zamaane ke har ik afraad ki awaaz hai | इस ज़माने के हर इक अफ़राद की आवाज़ है

  - Shajar Abbas

इस ज़माने के हर इक अफ़राद की आवाज़ है
मुख़्तलिफ़ हूँ मैं जहाँ से मुख़्तलिफ़ अंदाज़ है

उसको मुझ पे नाज़ है और उसपे मुझको नाज़ है
उसका मैं हमराज़ हूँ और वो मेरा हमराज़ है

बेबसी बेचैनियाँ बेताबियाँ बढ़ने लगीं
ऐसा लगता है मुझे ये 'इश्क़ का आग़ाज़ है

लग रहा है ये तेरी नाराज़गी को देखकर
जैसे मुझसे ये मता-ए-जाँ जहाँ नाराज़ है

एक परिंदा रोज़ कहता है शजर पे बैठकर
अर्श से आगे शजर मेरी कहीं परवाज़ है

  - Shajar Abbas

Ulfat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Ulfat Shayari Shayari