khwaab-e-naaz men meri vo jo roz aate hain | ख़्वाब-ए-नाज़ में मेरी वो जो रोज़ आते हैं

  - Shajar Abbas

ख़्वाब-ए-नाज़ में मेरी वो जो रोज़ आते हैं
रु-ब-रु वो आने में मेरे हिचकिचाते हैं

मौत हमसे डरती है और देखिए साहिब
हमको ये जहाँ वाले मौत से डराते हैं

मसअला यही है बस दर्द-ओ-ग़म सुनाने में
दर्द-ओ-ग़म मेरा सुनकर लोग मुस्कुराते हैं

बा ख़ुदा इन आँखों में इस क़दर उदासी है
ख़्वाब इन
में आते में बेजा खौ़फ़ खाते हैं

जो क़रीब होते हैं क़ल्ब के शजर ज़ैदी
सबसे पहले सच ये है वो ही दिल दुखाते हैं

  - Shajar Abbas

Mayoosi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Mayoosi Shayari Shayari