nau jawaan ye sadaaein dete hain | नौ जवाँ ये सदाएँ देते हैं

  - Shajar Abbas

नौ जवाँ ये सदाएँ देते हैं
गेसू तेरे घटाएँ देते हैं

याद करके तेरी वफ़ाओं को
ज़ख़्म-ए-दिल को हवाएँ देते हैं

रुख़ से पर्दा हटा दो बहर-ए-ख़ुदा
रोज़-ओ-शब हम सदाएँ देते हैं

लोग देते हैं झुमके तोहफ़े में
और हम हैं रिदाएँ देते हैं

शे'र कहता हूँ 'इश्क़ पर मैं शजर
मुझको ग़ालिब दुआएँ देते हैं

  - Shajar Abbas

Promise Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Promise Shayari Shayari