theek hai usko yaad nahin hooñ | ठीक है उसको याद नहीं हूँ

  - Shajar Abbas

ठीक है उसको याद नहीं हूँ
सोच के मैं ना-शाद नहीं हूँ

सिगरेट पी लेता हूँ दुःख में
सिगरेट का मोताद नहीं हूँँ

उजड़ा उजड़ा गुलशन हूँ अब
पहले सा आबाद नहीं हूँ

मुझसे पहले चार की थी वो
यार मैं उसका आद नहीं हूँ

ख़त में उसको ये लिखा है
तुझसे बिछड़कर शाद नहीं हूँ

मुझसे क्यूँ डरती हो पागल
सय्यद हूँ सय्याद नहीं हूँ

मैं हूँ बस अदना सा शायर
'ग़ालिब' सा उस्ताद नहीं हूँ

बेटा हूँ आदम हव्वा का
शुक्रे रब इल्हाद नहीं हूँ

कल तक जिसकी तस्बीह था मैं
आज मैं उसको याद नहीं हूँ

घर की है अब ज़िम्मेदारी
पहले सा आज़ाद नहीं हूँ

मैं हूँ 'शजर' उसके ख़्वाबों का
मजनू या फ़रहाद नहीं हूँ

  - Shajar Abbas

Shaayar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Shaayar Shayari Shayari