ग़मों का एक दफ़्तर देख लेना

यक़ीनन मेरे अंदर देख लेना

तुम्हें ईंटों पे ग़म चिपके मिलेंगे
कोई वीरान सा घर देख लेना

जो तन्हा एक पैकर देखना हो
हमें ही तुम बराबर देख लेना

किसी दिन सूख जाएगा यक़ीनन
हमारे दुख का सागर देख लेना

तेरे एहसास की गर्मी मिलेगी
मेरे तन-मन को छू कर देख लेना

तुम्हें पीछे से हम आवाज़ देंगे
अगर चाहो तो मुड़ कर देख लेना

— Shekhar Mandal

More by Shekhar Mandal

Other ghazal from the same pen

See all from Shekhar Mandal →

Deedar Shayari

Shers of deedar.

All Deedar Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling