chalo ab kam se kam itnaa hua hai | चलो अब कम से कम इतना हुआ है

  - SHIV SAFAR

चलो अब कम से कम इतना हुआ है
कि सूरत उसकी दिल भूला हुआ है

किसी को वो मनाए भी तो कैसे
जो अपने आप से रूठा हुआ है

दिलासा अब फ़क़त देने से बेहतर
न पूछो ही कि मुझको क्या हुआ है

त'अल्लुक़ मेरे कमरे से है उनका
वो हर सामान जो टूटा हुआ है

बहुत सोचा तो निकला ये नतीज़ा
कि जो कुछ भी हुआ अच्छा हुआ है

  - SHIV SAFAR

Breakup Shayari

Our suggestion based on your choice

More by SHIV SAFAR

As you were reading Shayari by SHIV SAFAR

Similar Writers

our suggestion based on SHIV SAFAR

Similar Moods

As you were reading Breakup Shayari Shayari