देखो शैतान बुरा होता है
उस से इंसान बुरा होता है
सबके मजहब अच्छे होते हैं
किस का भगवान बुरा होता है
इश्क़ मोहब्बत प्यार वगैरा
मत कर नादान बुरा होता है
गाड़ी जीवन की तेज चलाओ
लेकिन चालान बुरा होता है
दरख़्त में क्या अच्छा ख़राब
वो तो बागान बुरा होता है
— Shobhit Dixit















