दस्तरस में तो मेरे था सब कुछ

पर गवारा नहीं किया सब कुछ

हश्र का दिन अभी सलामत है
जानता है मेरा ख़ुदा सब कुछ

कुछ मेरे पास था नहीं लेकिन
उस ने माँगा तो दे दिया सब कुछ

भूल से याद कर लिया उस को
फिर मुझे याद आ गया सब कुछ

जल रहा था चराग़ की सूरत
बुझ गया दिल तो बुझ गया सब कुछ

— Sumit Panchal

More by Sumit Panchal

Other ghazal from the same pen

See all from Sumit Panchal →

I Miss You Shayari

Shers of i miss you.

All I Miss You Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling