बाइस-ए-क़ुर्बत से मेरी ऐसा न लगे

मेरे आगे तेरा ग़म बौना न लगे

जन्मों से मैं महरूम हूँ इनायत से
क़तरा क़तरा भी कहीं अब ज़्यादा न लगे

मरना है इस सलीक़े से उस चौखट पे
कि मुद्दतों तक उस से दरवाज़ा न लगे

मैं इस लिए भी आगे बड़ जाऊँगा अब
पीछे चलने से पीछा करना न लगे

अब के मेरी मुस्कान यूँ बना नक़्क़ाश
मैं भी झूठा और तू भी सच्चा न लगे

मैं चालें जानूँ हूँ उस जल्लाद की बस
पीछे से मेरा नंबर पहला न लगे

— khamakhaah

More by khamakhaah

Other ghazal from the same pen

See all from khamakhaah →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling