जीवन जीना जारी रखिये
मरने की तैयारी रखिये
दुनिया पैसों से चलती है
अपनी जेबें भारी रखिये
बड़े ध्यान से बड़े जतन से
अपनी बातें सारी रखिये
सबको पहले मौका देकर
अपनी अंतिम बारी रखिये
अपने सपनों को पाने की
कोशिश हरदम जारी रखिये
मात-पिता अनमोल ख़ज़ाना
इनकी जिम्मेदारी रखिये
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by SHIVANKIT TIWARI "SHIVA"
our suggestion based on SHIVANKIT TIWARI "SHIVA"
As you were reading Duniya Shayari Shayari