अब मेरी बात न टाली जाए

कोई तस्वीर बना ली जाए

हैं बहुत ज़ख़्म मगर यादें हैं
जिस्म से जान निकाली जाए

हम तो भौंरे थे हमें मतलब था
फूल आए या तो माली जाए

पहले ही याद ने मारा मुझ को
अब कोई याद न पाली जाए

फ़ोन बजते ही उठा लेना है
कॉल कोई भी न ख़ाली जाए

जीत को सिर्फ़ मुहब्बत ही हो
होंठ से होंठ पे लाली जाए

— Tiwari Jitendra

More by Tiwari Jitendra

Other ghazal from the same pen

See all from Tiwari Jitendra →

Phool Shayari

Shers of phool.

All Phool Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling