kisi ki baat karte dil nahin thakta | किसी की बात करते दिल नहीं थकता

  - Tiwari Jitendra

किसी की बात करते दिल नहीं थकता
नज़र से मारता क़ातिल नहीं थकता

अगर पहली मुहब्बत से मिले धोखा
कई दिल तोड़ता बे दिल नहीं थकता

भला कैसी मुहब्बत है ये दरिया से
उसे ही देखते साहिल नहीं थकता

जला कर ख़त उसे मैं छोड़ आया हूँ
कि जैसे दर्द से ग़ाफ़िल नहीं थकता

हुनर है तो दिखाओ तुम भरी महफ़िल
बिना मंज़िल यहाँ क़ाबिल नहीं थकता

  - Tiwari Jitendra

Jashn Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Tiwari Jitendra

As you were reading Shayari by Tiwari Jitendra

Similar Writers

our suggestion based on Tiwari Jitendra

Similar Moods

As you were reading Jashn Shayari Shayari