pyaar hote zaat aage badh gaii hai | प्यार होते ज़ात आगे बढ़ गई है

  - Tiwari Jitendra

प्यार होते ज़ात आगे बढ़ गई है
इस तरह बारात आगे बढ़ गई है

गाल चूमा और फिर जा हाथ पकड़ा
दोस्त कह कर बात आगे बढ़ गई है

ख़्वाब ने आँखों पे पहरा कर लिया है
देख उसको रात आगे बढ़ गई है

चाँद को बादल ने जा कर छू लिया है
इस तरह बरसात आगे बढ़ गई है

जीत को सीने लगाते कुछ हुआ यूँँ
अब हया से मात आगे बढ़ गई है

  - Tiwari Jitendra

Naqab Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Tiwari Jitendra

As you were reading Shayari by Tiwari Jitendra

Similar Writers

our suggestion based on Tiwari Jitendra

Similar Moods

As you were reading Naqab Shayari Shayari