usii ke saath j | उसी के साथ जाना चाहता था

  - Tiwari Jitendra

उसी के साथ जाना चाहता था
उसे अब मैं सताना चाहता था

अभी तक बह रहा है ख़ून मेरा
निशाँ उसके मिटाना चाहता था

उसी से दुश्मनी करने लगा था
जिसे मैं घर में लाना चाहता था

पलट कर देखता था आँख भर कर
मुझे तो वो डुबाना चाहता था

'तिवारी' को किसी से डर नहीं था
उसे मैं याद आना चाहता था

  - Tiwari Jitendra

Nafrat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Tiwari Jitendra

As you were reading Shayari by Tiwari Jitendra

Similar Writers

our suggestion based on Tiwari Jitendra

Similar Moods

As you were reading Nafrat Shayari Shayari