" तेरी ख़ुशी में "
किताबें लिख रहा हूँ सोच कर मैं नाम तेरा
यही तो रह गया है अब यहाँ पर काम मेरा
अभी भी आख़िरी पन्ने मिरे ख़ाली पड़े हैं
अभी भी याद में तेरी यहाँ ठाली खड़े हैं
किताबों की कहानी में तुझे ही खोजते हैं
निकल जाता हैं दिन फिर रात भर हम सोचते हैं
कभी तू भी हमें चाहें हमें तू याद कर लें
कभी तू भी भरे दिल को खुला आबाद कर लें
नहीं दिखता हमें कोई यहाँ तुझ सा सितमगर
नहीं जो बोल सकता तू अभी सब ये भसम कर
मिटा दे तू सभी यादें मिटा दे वो सभी पल
मिटा दे तू अभी सब कुछ मिटा दे वो मिरा कल
यहाँ भी मैं तिरा दीदार करने की ख़ुशी में
मिटा दूँगा अभी ये रार मरने की ख़ुशी में















