फलाँ से बात करता हूँ फलाँ के साथ रहता हूँ
मगर तू दोस्त है मेरी तुझे ही राज़ कहता हूँ
किताबों में छुपा कर के तेरी तस्वीर रखता हूँ
हथेली पर लिखे अक्सर तेरा ही नाम रहता हूँ
तुझे छू ले अगर कोई बुरा ये हाल होता है
नहीं मालूम तुझको कुछ के दिल पर क्या मैं सहता हूँ
तुझे सोचूँ तुझे खोजूँ तुझे देखूँ तुझे चाहूँ
तू पहला 'इश्क़ है मेरा तेरे पहलू में रहता हूँ
मुझे मालूम है इक दिन बिछड़ जाओगी तुम मुझ सेे
समझ कर फ़ासले अपने तेरे नज़दीक रहता हूँ
Read Full