है तुझ से ये सवाल भी
हाँ जीना है मुहाल भी
मर्ज़ी है तेरी आ ना आ
है आस इसही साल भी
सिम तेरा मेरे पास है
कर लेना मुझ को कॉल भी
फल गिरता क्यूँ है पेड़ से
न्यूटन सा मेरा हाल भी
ख़ुश रहना मेरे बिन सदा
रख ख़ुद का तुम ख़याल भी
ऐ आदमी हो ख़ुश जरा
इस पीड़ा को निकाल भी
हो हिंदी जो जनवरी
उर्दू नया हो साल भी
— Yogamber Agri














