कहीं कभी भी वो कहे मुझे किसी से प्यार है

तो यारों तब मुझे ही देखती वो बार-बार है

ये कहना उस से देर कर दी लौट आने में बहुत
मैं इन्तिज़ार में नहीं ना तेरी अब पुकार है

वो रूठी तो दरख़्त रूठे फिर परिंदे उड़ गए
मैं कैसे उस को रोकता कि तुम से मुझ को प्यार है

तुम्हें भुला तो देता मैं मगर है मसअला ये है
कि मैं बे रोज़गार हूँ तू मेरा रोज़गार है

मैं बीच में हूँ तेरे ग़म को छोडूं तो ये लगता है
कि पीछे मेरा शव है आगे मेरी ही मज़ार है

कोई तो रुत बुलाए पेड़ों को हरा भरा करे
कि पेड़ों को परिंदों को मिलाने का ख़ुमार है

— Yogamber Agri

More by Yogamber Agri

Other ghazal from the same pen

See all from Yogamber Agri →

Nasha Shayari Collection

Shers of nasha shayari collection.

All Nasha Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling