''प्यारे दादा''
तू गया तो जैसे दिल का क़रार चला गया
तेरे साथ वो तेरा सारा प्यार चला गया
तू नहीं जानता तेरे बा'द क्या ख़सारा हुआ
आँखें दरिया हो गईं दिल बेचारा हुआ
वो जो किसी चमन में बहार के जैसा था
मेरे सर से तेरे साया चला गया
वो ज़िन्दगी का क़ीमती सरमाया चला गया
तेरे साथ ही कई राजे और रानियाँ चली गईं
तू गया तो तेरे साथ कहानियाँ चली गईं
मुझे याद है तेरे साथ जो मेले देखे थे
सुख सबने दुख तू ने अकेले देखे थे
वो ख़ुशी याद हैं जो तेरे खेत से वापस आने की होती थी
वो तेरे प्यार से बुलानी की होती थी
वो तेरे दिए हुए बोसे की बात कुछ और थी
वो जेब ख़र्ची को दिए हर सिक्के की बात कुछ और थी
फ़िलहाल तो तू नहीं पर तेरी दुआएँ साथ हैं
तेरी यादें तेरी सिखाई बातें साथ हैं
बस ख़ुदा से यही दुआ है के तुझे अपनी अमान में रक्खे
तू जहाँ रहे ख़ुश रहे, बस यही मेरी दुआ है
कभी कभी सपने में आ कर रू-दाद बता जाना
बस और मेरे दिल को चाहिए क्या है















