mile ham ko bhi fir se 'ishq dobara | मिले हम को भी फ़िर से 'इश्क़ दोबारा

  - Abhay Aadiv

मिले हम को भी फ़िर से 'इश्क़ दोबारा
चलो अब कर के देखे 'इश्क़ दोबारा

नहीं आसान के आसानी से दिल को
हो ऐसी मुश्किलों में 'इश्क़ दोबारा

रखे थी ज़िंदा हमको 'इश्क़ की ख़्वाहिश
लो अब पाकर मरेंगे 'इश्क़ दोबारा

बिना इस 'इश्क़ के कैसे गुज़ारा हो
ज़रूरी है कि हो ये 'इश्क़ दोबारा

किया है याद अंतिम बार उन को अब
भुला के सब करेंगे 'इश्क़ दोबारा

मिले थे अश्क पहले 'इश्क़ में आदिव
मिलेंगे फिर से कर के 'इश्क़ दोबारा

  - Abhay Aadiv

Dil Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Abhay Aadiv

As you were reading Shayari by Abhay Aadiv

Similar Writers

our suggestion based on Abhay Aadiv

Similar Moods

As you were reading Dil Shayari Shayari